कुशीनगर: उत्तर-प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक झोपड़ी में भयंकर आग लगने से एक महिला समेत 5 बच्चे जिंदा जल गए।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर देर रात काबू पा लिया गया था।
ऐसे हुई घटना
कुशीनगर के रामकोला थाना इलाके के उर्दहा गांव में यह दर्दनाक हादसा बुधवार की रात करीब 12 बजे हुआ। जहां एक झोपीड़ी में एकमहिला अपने 5 बच्चों के साथ सो रही थी। उसी समय झोपड़ी में आग की तेज लपटे पकड़ ली। जिसमें महिला समेत उसके 5 बच्चे इसकी चपेट में आ गए और जिंदा जल गए। मरने वालों मेंसंगीता (38), उसका बेटा अंकित (10) लक्ष्मीना (9), रीता (3), गीता (2) और एक साल की बाबू की जलने से मौत हो गई है।
मामले की जांच शुरू
झोपीड़ी में लगी इस आग की घटना मिलते ही मौके पर तमाम आलाअधिकारी पहुंचे।जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल और एएसपी रितेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकरशवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अभी तक झोपड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस नेमामले की जांच शुरू कर दी है।