Hair Care: बालों की ऐसे होगी ग्रोथ, ये हेयर ऑयल देंगे जड़ों को मजबूती और बढ़ाएंगे शाइनिंग

नई दिल्ली:आज की भागती दौड़ती जिंदगी में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा बाल जिसे हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों हम अपने बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। कोई अपने दो मुहें बालों से परेशान है तो वहीं किसी को रुखे बालों की दिक्कत है। वहीं कोई अपने झरते बालों से परेशान है। यह एक आम समस्या है जो हर किसी में देखी जा रही है।ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि आप अपने बालों की ग्रोथ के लिए क्या करें।

ऑयलिंग है बेहद जरूरी

हम अपने बालों की देखभाल के लिए अलग-अलग तरह के हेयर-केयर प्रोडक्ट्स का इस्तमाल करते हैं। लेकिन हमें फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम निराश हो जाते हैं और कुछ समय बाद अपने बालों की केयर करना भी बंद कर देते हैं। लेकिन बालों को हेल्दी बनाने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है ऑयलिंग। तो चलिए आपको बताते हैं वो बेस्ट ऑयल जो आपके बालों की ग्रोथ के साथ ही इनको सिल्की, शाइनी, लम्बा और घना भी बना सकते हैं।

बादाम का तेल

बादाम का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये तेलओमेगा 3, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से बालों की जड़े मजबूत, घने, लम्बे और शाइनिंग बनते हैं। हफ्ते में 2 बार इससे अपने बालों की मसाज करें। ध्यान रखें तेल को सिर पर ऐसे लगाए ताकि जड़ो तक ये अच्छे से सोख ले। बादाम के तेल से रूसी जैसी समस्या भी दूर होती है।

भृंगराज का तेल

भृंगराज का तेल बालों की ग्रोथ और मजबूती को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है। इसमेंऔषधीय के तत्वों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। भृंगराज के ऑयल से बालों में मालिश करने से स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है। साथ ही यह बालों की ग्रोथ भी करता है।

जैतून का तेल

ऑलिव ऑयल यानिजैतून का तेल बालों के लिए काफी लाभकारी होता है।ये डैमेज हेयर की परेशानी को दूर करता है। साथ ही बालों में मौजूदड्राइनेस और फ्रिजीनेस को भी खत्म करता है। जैतून के तेल से बालों में मालिश करने से ये मजबूत और घने बनते हैं। अगर आपकों अंडे से परहेज नहीं है तो आप इस तेल मेंअंडे की सफेदी और शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल बालों पर कर सकते हैं।

तिल का तेल

तिल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा 3, ओमेगा 6 और ओमेगा 9 काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इस तेल से बालों में मसाज करने से रूखेपन की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही यह बालों को रेशमी, घना और जड़ो को मजबूत भी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *