Sanjeev Jeeva Maheshwari Murder: बुधवार को लखनऊ कोर्ट परिसर में गोलीबारी हो गई। जिसमें गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। मृतक गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का करीबी है। हमलावर कोर्ट में वकील के कपड़ों में आए थे।
सिविल कोर्ट के बाहर हुई वारदात
बता दे कि,वारदात को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान पश्चिमी यूपी के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में आरोपी था।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। मृतक गैंगस्टर संजीव जीवा का कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है। वह मुख्तार का करीबी शूटर रहा है। इसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था। संजीव इस समय मैनपुरी जेल में बंद था।
कंपाउंडर से बना गैंगस्टर
गौरतलब है कि 90 के दशक में संजीव माहेश्वरी ने अपना खौफ पैदा शुरू किया था, फिर धीरे-धीरे वह पुलिस और आम लोगों के लिए सिर दर्द बनता चला गया। शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था। इसी नौकरी के दौरान जीवा ने अपने मालिक यानी दवाखाना संचालक को ही अगवा कर लिया था।
उम्रकैद की सजा काट रहा था संजीव
इसके बाद संजीव का नाम 10 फरवरी 1997 को सामने आया। बीजेपी के कद्दावर नेता ब्रम्हदत्त द्विवेदी की हत्या कर दी गई। जिसमें संजीव जीवा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। फिर जीवा थोड़े दिनों बाद मुन्ना बजरंगी गैंग में घुस गया और इसके बाद उसका संपर्क मुख्तार अंसारी से हुआ। गैंगस्टर संजीव जीवा को आधुनिक हथियारों का शौक था।