WTC Final 2023 Live: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, सिराज ने किया ख्वाजा को आउट

WTC Final 2023 Live:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ओपनर उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर उस्मान ख्वाजा डेविड वार्नर (David Warner) के साथ ओपनिंग करने उतरे थे।

ख्वाजा शून्य पर आउट

चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने उनको आउट किया। सिराज की शॉर्ट ऑफ लैंग्थ गेंद को ख्वाजा ने बैकफुट पर खेला और गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर केएस भरत (KS Bharat) के हाथों में चली गई। पहली पारी में ख्वाजा 10 गेंदों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

अश्विन प्लेइंग इलेवन से बाहर

बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को टीम में नहीं चुना गया है। स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चुना गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टीमें इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेल रही है। मैच से पहले दो मिनट का मौन भी रखा है।

ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisa Train Accident) में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। अश्विन को बाहर करने पर रोहित ने कहा कि उनके लिए ये चयन मुश्किल था लेकिन उन्होंने टीम के हित को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। जडेजा इस मैच में बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 22 रन है। डेविड वार्नर और मार्नश लाबुशेन क्रीज पर डटे हैं। भारत की ओर से शुरूआत में तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने संभाला है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI :डेविड वॉर्नर, उस्मना ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (C), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन।

भारत प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *