Asia Cup 2023: पाकिस्तान को तगड़ा झटका, तीन देशों ने हाईब्रिड मॉडल से किया इंकार

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। पीसीबी इसका आयोजन अपने ही देश या फिर हाईब्रिड मॉडल से कराने पर अड़ा हुआ है। इसी बीच पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही टीमों में से तीन टीम ने हाईब्रिड तरीके से इसके आयोजन के लिए मना कर दिया है।

एशिया कप के आयोजन पर पीसीबी को झटका

इस साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन भारत ने अपनी टीम को वहां भेजने से साफ मना कर दिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने सुरक्षा के मद्देनजर टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया था। जिसके बाद पीसीबी और बीसीसीआई के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। पीसीबी पहले तो अपने ही देश में टूर्नामेंट के आयोजन की बात करता रहा, लेकिन जब भारत के बार-बार मना करने के बावजूद पाकिस्तान की एक ना चली तो उसने हाईब्रिड तरीके से टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव दे दिया। जिसे टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कई टीमों ने स्वीकर भी कर लिया था, लेकिन अब तीन देशों ने इस मॉडल पर असहमति जता दी है।

हाईब्रिड मॉडल को 3 देशों ने ठुकाराया

पाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को तीन देशों ने ठुकरा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिकपाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल परश्रीलंका,अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने असहमति जता दी है। दरअसल पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नेहाईब्रिड मॉडल का प्रस्ताव एशियन क्रिकेट काउंसिल को दिया था।एशियन क्रिकेट के काउंसिल द्वारा इस मामले पर फैसले से ही इन देशों ने हाईब्रिड मॉडल का खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *