Dhoni Surgery: सचिन, युवराज समेत कई खिलाड़ियों का किया ट्रीटमेंट, अब धोनी की सर्जरी, कौन है वो डॉक्टर ?

नई दिल्ली:भारतीय टीम के पूर्व और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने का सफल ऑपरेशन हो चुका है। उनके घुटने की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में की गई है। माही के टखने की सर्जरी उसी डॉक्टर ने किया जिसने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों का ट्रीटमेंट किया है।

माही के घुटने की सफल सर्जरी

आईपीएल 16में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की। महेंन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने पांचवी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। टूर्नामेंट के दौरान धोनी के घुटने में चोट थी। बावजूद इसके उन्होंने टीम के लिए अपनी आवश्यकता को समझा और मैच खेलते रहे। गुरुवार को धोनी के घुटने की सर्जरी की गई। डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने माही का सफल ऑपरेशन किया।

धोनी को आराम की जरूरत

महेंद्र सिंह धोनी कोआईपीएल के मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अपने घुटने पर पट्टी बांधे हुए भी देखा गया था। यही वजह है कि धोनी हर मैच में बल्लेबाजी करने के लिए निचले क्रम में आया करते थे। अबघुटने की सफल सर्जरी के बाद धोनी की आराम की जरूरत है। जिससेवो पूरी तरह से रिकवर कर पाएंगे। इस बीच डॉ. पारदीवाला चर्चा में आ गए हैं। दरअसल डॉ. पारदीवाला धोनी से पहले कई स्पोर्ट्स पर्सन का सफल सर्जरी कर चुके हैं।

कौन हैं डॉ. पारदीवाला ?

डॉ. पारदीवालाआर्थोस्कोपिक सर्जन औरकोकिलाबेन अस्पताल में आर्थ्रोस्कोपी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हैं।उन्हें इस क्षेत्र में 23 साल का लंबा अनुभव है। पारदीवाला नेसचिन तेंदुलकर,से नीरज चोपड़ा, युवराज सिंह, ऋषभ पंत,साइना नेहवाल, पहलवान सुशील कुमार, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों का ट्रीटमेंट किया है। अब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के भी घुटने की सफल सर्जरी की है।पारदीवाला भारत के सबसे अनुभवी और बड़े ऑर्थोपेडिक डॉक्टर माने जाते हैं। आर्थोस्कोपिक केक्षेत्र में सराहनीय काम के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *