राजौरी एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर, अमरनाथ यात्रा पर हमले की आशंका

राजौरी: आज जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 1 आतंकी को सेना ने ढेर कर दिया है। अभी ऑपरेशन जारी है। राजोरी के साथ लगते गांव दस्सल में आतंकियों के होने की सूचना के बाद भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने बीती रात से ही जवाबी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन चला रही है।

2 से 3 आतंकी हैं छिपे

आज सुबह होते ही भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकी दस्सल गांव के साथ लगते जंगलों में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में दो से तीन आतंकी मौजूद हो सकते हैं।

पहले से चल रहा था सर्च अभियान

एहतियात के तौर पर राजोरी से लेकर दस्सल गांव एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में भारतीय सेना एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सारे रास्ते सील कर दिए हैं। इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से आज बंद रखा गया है।

अमरनाथ यात्रा है टारगेट पर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से सीमा पर बैठे आतंकी संगठनों ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए साजिश रचनी शुरू कर दी है। आईएसआई के कहने पर पाकिस्तानी रेंजरों और पाकिस्तानी सैनिकों के बंकरों में लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षित आतंकियों को पनाह दी गई है।

आईएसआई की है साजिश

इन्हें हर हाल में अगले एक महीने में घुसपैठ करने और अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक दो-तीन दिन पहले बड़ा हमला करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि सियालकोट के नजदीक शकरगढ़, पुंछ में बिंबर, मीरपुर और कोटली आदि में 30 से 40 प्रशिक्षित आतंकियों को तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *