WTC Final: चैंपियन बनने की कवायद शुरू, रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया ने बहाया प्रैक्टिस सेशन में पसीना

नई दिल्ली:विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर 7 जून से डब्लूटीसी का फाइनल मैच खेला जाएगा। जिसके मद्देनजर दोनों टीमें तैयारियों में लगी हुई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लिया।

कप्तान रोहित समेत अन्य खिलाड़ी भी पहुंचे इंग्लैंड

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद दुनिया की निगाहें डब्लूटीसी के फाइनल पर टिक गईं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। टेस्ट का अगला चैंपियन कौन होगा इसका पता अब बस कुछ दिनों में चल जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा समेत भारतीय टीम का दूसरा दल भी इंग्लैंड पहुंच चुका है। यशस्वी जायसवाल और जयदेव उनादकट ओवल पहुंच चुके हैं। आईपीएल के दौरान ही टूर्नामेंट से जिन टीमों के खिलाड़ी विराट कोहली, अक्षर पटेल, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए थे।

टीम इंडिया ने बहाया प्रैक्टिस सेशन में पसीना

टेस्ट का अगला चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया की कवायद शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा टीम के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली ने बैटिंग का अभ्यास किया। तो वहीं चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे और अक्षर पटेल समेत अन्य खिलाड़ी वार्म अप और रनिंग की।

WTC के लिए भारतीय टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे,ईशान किशन (विकेटकीपर),केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और यशस्वी जायसवाल (स्टैंड बाय)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *