व्यापारी वर्ग को केंद्र की राहत, कमर्शियल सिलेंडर के दाम हुए काम

नई दिल्ली: आज व्यापारी वर्ग को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपये घट गई है। इस तरह सरकारी तेल कंपनियों ने देश के करोड़ों लोगों को महंगाई से राहत दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।

घरेलू गैस में कोई बदलाव नहीं

कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये घटा दिये हैं। नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में हुआ दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव घटकर 1773 रुपये हो गया है। औद्योगिक नगरी मुंबई में यह सिलेंडर 1725 रुपये में मिल रहा है। 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर क दाम कोलकाता में 1875.50 रुपये है।

अन्य शहरों की कीमतें

10 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर पटना में 2037 रुपये का मिल रहा है। वहीं, 14 किलो वाला सिलेंडर यहां 1201 रुपये में मिल रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1796 रुपये का है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1106.50 रुपये का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *