मुंबई: एकनाथ शिंदे की भाजपा सरकार ने बड़ी घोषणा की है। अब अहमदनगर का नाम अहिल्यादेवी होलकर नगर होगा। इससे पहले भी ओरंगाबाद का नाम बदल कर संभाजीनगर किया गया था।
उपमुख्यमंत्री पहले भी कर चुके हैं घोषणा
शिंदे अहिल्याबाई की 298वीं जयंती के मौके पर जिले के चौंदी में उनके जन्म स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री शिंदे से अहमदनगर शहर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का अनुरोध करेंगे।
भाषण में यह बोले शिंदे
शिंदे ने अपने भाषण में कहा, हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्यादेवी होलकर द्वारा तय शासन के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए काम करती है। अत: आप सभी की इच्छा के अनुसार, हमने जिले का नाम बदलकर अहिल्यादेवी होलकर के नाम पर रखने का फैसला किया है।
यह बताया फैसले के पीछे का कारण
फडणवीस ने कहा, अगर राजमाता अहिल्यादेवी होलकर नहीं रही होतीं तो काशी नहीं बचा होता। अगर वह नहीं होती तो हमारे पास भगवान शिव के मंदिर नहीं होते। इसलिए लोग अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करना चाहते हैं। मैं भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह अनुरोध करने जा रहा हूं।