World Cup 2023: ICC ने पाकिस्तान से पूछा, भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं

नई दिल्ली: एशिया कप के आयोजन को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कोई सहमति नहीं बन सकी है। वहीं इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसके मद्देनजरआईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस लाहौर पहुंचे हैं। आईसीसी ने पाकिस्तान से दो टूक पूछा है कि वो बताए कि भारत की सरजमीं पर विश्व कप में हिस्सा लेगा या नही।

ICC ने पाकिस्तान से पूछा भारत में वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं

एशिया कप 2023 का आयोजन सिंतबर महीने में किया जाना है। जिसकी मेजबानी पाकिस्तना को मिली लेकिन बीसीसीआई ने भारतीय टीम को वहां जाने से मना कर दिया। बोर्ड के सचिव जय शाह ने सुरक्षा के चलते टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल जगह पर कराने के लिए कहा। जिसपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आमने-सामने आ गए। पीसीबी के अध्यक्ष नजीम सेठी ने इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप खेलने से भी इंकार कर दिया। अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद नेपाकिस्तान से साफ तौर पर पूछा है कि वो भारत में वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा या नही।

ICC बीसीसीआई और पीसीबी के बीच कर रहा मध्यस्ता

दरअसलपीसीबी के प्रमुख नजीम सेठी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी तो फिर उनकी टीम भी वनडे विश्वकप के लिए भारत खेलने नहीं जाएगी। इसके बाद ही आईसीसी के शीर्ष पदाधिकारियों को पाकिस्तान के दौरे पर जाना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक आईसीसी पीसीबी और बीसीसीआई के बीच मध्यस्ता करके एशिया कप और विश्वकप से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर अड़ी

पीसीबी एशिया कप के आयोजन को हाइब्रिड तरीके से कराने पर अड़ी है। जिसके तहत टूर्नामेंट के सारे मैच पाकिस्तान में ही होंगे। जबकि भारत के सभी मुकाबले किसी दूसरे न्यूट्रल स्थान पर कराए जाएंगे।वहीं बताया जा रहा है किआईसीसी और बीसीसीआई नजम सेठी के हाइब्रिड मॉडल को लेकर चिंतित हैं। सेठी ने हाइब्रिड मॉडल का सुझाव विश्वकप से पहले एशिया कप के लिए दिया है, लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर इस टूर्नामेंट के लिए यह मॉडल स्वीकार कर लिया जाता है तो फिर पीसीबी पाकिस्तान के भारत में खेलने के सवाल पर आईसीसी से विश्वकप में भी इस मॉडल को लागू करने के लिए कह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *