Rain in Delhi NCR: देश में भीषण गर्मी, राजधानी में मौसम कूल, मई ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली: देश भर में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। वहींदिल्ली-एनसीआर में मौसम इसके बिल्कुल विपरीत है। यहां बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।दिल्ली में लोगों को वैसी गर्मी का एहसास नहीं हुआ। जिसके लिए मई का महीना जाना जाता है।लोगो को यकीन करना मुश्किल हो गया कि इस बार यह वही मई का महीना था जिसमें चिलचिलाती धूप और पसीना परेशान कर देता था। इस बार मई के महीने ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

मई ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

इस बार मई के महीने ने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।1901 के बाद ऐसा दूसरी बार है जब मई का महीना सबसे ठंडा रहा।आमतौर पर दिल्ली में मई महीने में तापमान ज्यादातर दिनों में 40 के पार ही रहता है लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ। राजधानी में मई के महीने में सिर्फ 9 दिन ही ऐसा हुआ जब तापमान 40 के पार गया हो।

जून में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली मेंमई का औसत अधिकतम तापमान महज 36.8 डिग्री रहा। इससे पूर्व 1987 में यह 36 डिग्री रहा था। मई में सामान्य औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री है। ऐसे में इस बार मई सामान्य के मुकाबले 2.7 डिग्री अधिक ठंडी रही। वहीं राजधानीपिछले एक दशक में बारिश का भी रिकॉर्ड टूटा। पिछले कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में जून के पहले हफ्तेमें भी बारिश के आसार हैं।

बादल के गरजने और बरसने का अनुमान

1 जून यानि आज भी बादल गरजे के साथ बरस भी सकते हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।मौसम विभाग की मानें तो 2 जून को भी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में बारिश की संभावना है। जबकिदिल्ली में 6 जून तक तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के अनुमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *