Parineeti-Raghav Wedding: कब लेंगे दोनों सात फेरे, परिणीति ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढ़ा ने पिछले महीने एक-दूसरे से सगाई की। जिसकी चर्चा फिल्मी जगत समेत राजनीतिक गलियारों में भी खूब रही। अब हर किसी को उनकी शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार है। इस दौरान परिणीति ने अपनी और राघव की शादी पर जवाब दिया है।

कब होगी परिणीति और राघव की शादी ?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच रिलेशनशिप की खरबें काफी समय से चल रहीं थी। इस दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ लंच और डिनर करते भी नजर आएं। कई मौको पर परिणीति और राघव से उनके रिश्ते के बारे में पूछा जा रहा था लेकिन उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। इसके कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते की ऑफिशियली घोषणा की और13 मई को दिल्ली के कपूरधला हाउस में सगाई की। जहां तमाम बॉलीवुड हस्ती समेत राजनेता भी शामिल हुए। सगाई के बाद से ही परिणीति और राघव की शादी की तारीख की भी चर्चा होने लगी है।

राजस्थान में होगी परिणीति-राघव की वेडिंग?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा हाल ही में राजस्थान पहुंचे थे। वहां पर परिणीति के घर वाले भी मौजूद थे। इस दौरान परिणीति एक होटल में स्टे की थी और अपने फैमली के साथ खाना खाया। इस दौरान खबरें आईं की परिणीति और राघव उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। अब अपनी शादी की तारीख पर परिणीति चोपड़ा ने जवाब दिया है।

शादी की तारीख पर मुस्कुराईं परिणीति

दरअसल मंगलवार को परिणीति चोपड़ा को उनके मुंबई वाले घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके शादी की तारीख पर सवाल पूछे जाने लगे। इस पर परिणीति मुस्कुराने लगी औरचुप रहकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ने लगीं। जब उनसे यही सवाल दुबारा पूछा गया तो उन्होंने कहा किईशा को पूछिए उन्हें मालूम है। इतना कहकर परिणीति मुस्कुराते हुए आग निकल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *