Haryana: सरकार ने निभाया वादा, किसानों के खाते में पहुंचा 181 करोड़ का मुआवजा

Haryana CM Manohar Lal:हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किसानों से किया अपना वादा पूरा कर दिया। बेमौसमी बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिया गया। हरियाणा प्रदेश में किसानों को 181 करोड़ रुपया का मुआवजा दिया गया। मुआवजा का पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा गया।

बारिश से खराब हुई थी फसल

बता दे कि प्रदेश में मार्च-अप्रैल के महीने में बेमौसमी बारिश से फसल खराब हुई थी। जिसके बाद खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराई गई। किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराब हुई फसलों का रजिस्ट्रेशन कराया था। मार्च-अप्रैल के महीने में खराब हुई फसलों का पोर्टल पर किसानों ने 16 लाख 58 हजार एकड़ का रजिस्ट्रेशन कराया।

67 हजार 758 किसानों को मिला लाभ

सरकार की ओर से अब खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया गया। 67हजार 758किसानों को एक क्लिक से सहायता प्राप्त हुई। सीएम मनोहर लाल का कहना है कि सरकार ने अपना वादा पूरा किया। सरकार ने मई महीने में किसानों को पूरा मुआवजा देने का ऐलान किया था।

कम समय में दिया मुआवजा- सीएम

इतिहास में पहली बार किसानों को इतने कम वक्त में मुआवजा दिया गया। प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। इसके अलावा सरकार आने वाले समय में तकनीक से जुड़कर व्यवस्था परिवर्तन सुनिश्चित करने का काम करेगी। जिससे किसानों को दोगुना लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *