Munawwar Rana के गॉल ब्लैडर की हुई सफल सर्जरी, डॉक्टर्स ने बताया हालत स्थिर

लखनऊ: मशहूरशायर मुनव्वर राणा खराब स्वास्थ्य के कारण लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर्स ने उन्हेंआईसीयू में रखा है। मुनव्वर राणा केगॉल ब्लैडर की सर्जरी की जा चुकी है अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पेट में हुई असहनीय दर्द की शिकायत

मुनव्वर राणा को गत 22 मई को पेट में असहनीय दर्द उठा था। जिसके बांद उन्हें तुरंतअपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।डॉक्टर्स ने फौरन उनका इलाज शुरू किया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। बता दें मुनव्वर राणा पहले से ही मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित रहे हैं। वोगुर्दे की गंभीर बीमारी के कारण पहले से डायलिसिस करा रहे थे।

गॉल ब्लैडर की हुई सफल सर्जरी

मुनव्वर राणा की मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके गॉल ब्लैडर में छेद हो गया। साथ ही आस-पास के हिस्से में पस भी आ गया है। जांच से पता चला है कि उनकी बॉडी के अंदर संक्रमण रक्त सभी भागों में फैल गया। इसके बादराणा के गॉल ब्लैडर की तत्काल सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।

बेटी सुमैया राणा ने दी जानकारी

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए बताया था कि उनके पिता की तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में रखा। सुमैया ने लोगों से अपने पिता के लिए दुआएं करने की अपील भी की थी। राणा की सर्जरी के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टर्स उनकी हालत को स्थिर बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *