Rajasthan: पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- ‘सरकार के 9 साल गरीब कल्याण के लिए समर्पित’

Rajasthan PM Modi: बुधवार को अजमेर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का 9 साल का कार्यकाल पूरा हो गया। केन्द्र सरकार ने अपने 9 साल गरीब कल्याण के लिए समर्पित किए। देश में आज नवनिर्माण का दौर तेजी से चल रहा है।

भारत में चल रहा नवनिर्माण का दौर- पीएम

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत में नवनिर्माण का दौर चल रहा है। केंद्र सरकार के 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशाषण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। वहीं कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि साल 2014से पहले देश में क्या स्थिति थी। साल 2014से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी।

कांग्रेस शासन में होते थे आतंकी हमले

कांग्रेस शासन में बड़े-बड़े शहरों में हर दूसरे दिन आतंकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने से भी डरती थी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी। कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोसती थी।

पीएम ने इस दौरान कांग्रेस से पूछा कि 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वाघात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओं, गरीबों को तरसाओ। यहां राजस्थान में आप लोगों ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *