Haryana:हरियाणा की सीएम सिटी करनाल के पटवारखाने में सीएम फ्लाइंग ने छापमारी की। छापेमारी के बाद पटवारियों में हड़ंकप मच गया। सीएम फ्लाइंग ने रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बता दे कि छापेमारी के दौरान पटवारखाने में 3 पटवारी मिले। बाकी पटवारी कार्यालय से नदारद मिले।
ड्यूटी से नदारद मिले पटवारी
बता दे कि सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी सुबह सवा नौ बजे के आसपास की। जिसके बाद पटवारी आनन-फानन में कार्यालय पहुंचे। सीएम फ्लाइंग को जानकारी मिल रही थी कि लोगों के काम को समय पर नहीं किए जाते और पटवारी ड्यूटी से नदारद रहते थे।
शिकायत के बाद हुई छापेमारी
छापेमारी के बाद पटवारियों ने तर्क दिया कि वह मीटिंग में गए हुए थे। फिलहाल सीएम फ्लाइंग मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीएमफ्लाइंग की टीम ने रिकॉर्ड तो खंगाले ही साथ में कार्यालय में आने वाले लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान लोगों से पूछा कि वह कितने दिनों से कार्यालय में काम के लिए आ रहे हैं। उनका काम क्यों नहीं हो रहा।
बता दे कि करनाल के पटवारखाने में 13 से 15 पटवारी हैं लेकिन जब सीएमफ्लाइंग पहुंची तो सिर्फ तीन ही कर्मचारी मिले। जब सीएम फ्लाइंग की भनक लगी तो बाकी पटवारी भी मौके पर पहुंचे। पटवारियों का तर्क था कि वे जिला सचिवालय में मीटिंग में थे। लेकिन सीएम फ्लाइंग मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।