Wrestler Protest: पहलवानों पर बृजभूषण का पलटवार, ‘अगर सबूत है तो पुलिस को दो, कोर्ट मुझे फांसी देगा’

Wrestler Protest Brij Bhusan Saran Singh: बुधवार को बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों पर पलटवार किया। बीजेपी नेता का कहना है कि मैं अभी भी अपनी बात पर कायम हूं। अगर पहलवानों के पास सबूत है तो पुलिस को दे दो और कोर्ट मुझे फांसी देगा।

पहलवान कर रहे इमोशनल ड्रामा- बृजभूषण

पहलवानों के मेडल गंगा में बहाने से कुछ नहीं होगा। पहलवान इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि, जबसे मुझ पर आरोप लगे हैं, मैं पूछ रहा हूं कि ये सब कब हुआ, कहां हुआ। हम अयोध्या से आते है जहां प्राण जाते हैं, वचन नहीं जाते। चार महीने हो गए, आरोप लगाए हुए।

फांसी पर लटक जाऊंगा- बृजभूषण शरण सिंह

मैं आज भी कह रहा हूं कि अगर एक भी आरोप सिद्ध हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं इस पर आज भी कायम हूं। बीजेपी सांसद ने कहा कि ये पहलवान मेडल बहाने चले गए। गंगा में मेडल डालने से कुछ नहीं होगा। ये सिर्फ इमोशनल ड्रामा है। अगर सबूत हैं तो पुलिस को दो, कोर्ट मुझे फांसी देगा।

कलयुग में कुछ भी संभव- बीजेपी नेता

बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि, कबीर दास ने कहा था ये कलयुग है कुछ भी हो सकता है, इसलिए मैं लड़ गया। उन्होंने कहा कि अगर राम को वनवास नहीं होता तो इतिहास कैसे बनता? इसका श्रेय कैकई और मंथरा को देना चाहिए। बीजेपी नेता अपने इस बयान से पहलवानों पर तंज कस रहे थे।

बीजेपी नेता का कहना है कि मैं किसी खिलाड़ी से बैर नहीं रखता, ये मेरे बच्चे थे। इनकी कामयाबी में मेरा हाथ है। 10 दिन पहले तक मुझे अपनी कामयाबी का भगवान कहते थे। उन्होंने कहा, मेरे कार्यकाल में जो टीम 18 नंबर पर थी वो टॉप 5 में आ गई। ओलंपिक के 7 मेडल में 5 कुश्ती में मेरे कार्यकाल में आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *