कंगना रनौत ने फिर दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड अभिनेत्रियों की फीस को लेकर उठाया मुद्दा

मुंबई: अक्सर कंगना रनौत अपने बेबाक स्टेटमेंट के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। आज फिर कंगना ने बड़ा बयान दिया है। हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन की फीस के अंतर की बात की तो कंगना रनौत ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। कंगना रनौत ने कहा कि कई बड़ी एक्ट्रेसेस हैं जो बिना किसी फीस के भी फिल्में करने को तैयार हो जाती हैं।

यह बोली कंगना

बॉलीवुड में फीस में असमानता के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। इस क्लिप में प्रियंका चोपड़ा बता रही हैं कि बॉलीवुड में लगभग 60 फिल्में करने के बाद भी उन्हें हीरो के बराबर कभी फीस नहीं मिली।

इंस्टाग्राम पर किया था शेयर

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा है, यह सच है कि मुझसे पहले महिलाएं इन पितृसत्तात्मक मानदंडों के आगे सिर झुका देती थीं। मैं फीस में समानता के लिए लड़ने वाली पहली महिला थी और सबसे बुरी बात यह है कि ऐसा करते वक्त मुझे खराब हालातों का सामना करना पड़ा क्योंकि जिन किरदारों के लिए मैं नेगोशिएट कर रही थी, उन किरदारों को दूसरी हीरोइनें मुफ्त में ही करने को तैयार हो गईं।

अपने बारे में यह बताया

मैं पूरे यकीन के साथ कह सकती हूं कि अधिकांश ए लिस्टर्स (एक्ट्रेस) अन्य चीजों की पेशकश के साथ मुफ्त में फिल्में करती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि ये किरदार सही लोगों तक चले जाएंगे और फिर चतुराई से लेख जारी करवाती हैं कि वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *