श्रीनगर: घाटी में टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। यह मामला अनंतनाग से सामने आया है। अनंतनाग में एक उधमपुर निवासी को आतंकियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया।
#Terrorists fired upon one civilian namely Deepu R/O Udhampur working at private circus mela at amusement park near Janglaat Mandi in #Anantnag. He was taken to hospital where he succumbed to his injuries. Case registered, #investigation going on.@JmuKmrPolice
Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 29, 2023
यहां हुआ मामला
वह अनंतनाग के जंगलात मंडी के पास एम्यूजमेंट पार्क के सर्कस मेले में काम करता था। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि वारदात में शामिल आतंकियों की धरपकड़ की जा सके।
सर्कस में काम करता था दीपू
पुलिस के अनुसार आतंकियों ने उधमपुर निवासी दीपू को गोली मार दी। घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वह निजी क्षेत्र के सर्कस मेले में काम करता था। यह मेला पिछले एक महीने से लगा हुआ है। बताते हैं कि रात में आतंकी एम्यूजमेंट पार्क में पहुंचे और टेंट में सोने जा रहे दीपू को निशाना बनाकर गोली मार दी।
मारने के इरादे से आये थे आतंकी
वहां रह रहे अन्य कर्मचारी जब फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दीपू खून से लथपथ गिरा पड़ा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस, सीआरपीएफ तथा एसओजी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की।
सर्च अभियान जारी
पाकिस्तान तथा आतंकी संगठन श्रीनगर में पिछले दिनों आयोजित जी20 की सफलता से बौखलाहट में है। पूरी दुनिया के सामने घाटी का सच आने से ज्यादा परेशानी है। पाकिस्तान अपने दुष्प्रचार अभियान में बिल्कुल अलग थलग पड़ गया है। माना जा रहा है कि इसी बौखलाहट में सीमा पार के निर्देश पर टारगेट किलिंग की गई।