Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस का पहरा, पहलवानों के प्रदर्शन पर रोक, धारा 144 लागू

नई दिल्ली:दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस ने कब्जा कर लिया है। वहां भारी सुरक्षाबल मौजूद है और धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहलवानों को अब यहां पर प्रोटेस्ट करनी की अनुमति नहीं होगी।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर इस प्रोटेस्ट को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। यौन शोषण मामले में रेसलर बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रविवार को नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत को लेकर पहलवानों को लेकर जंतर मंतर से संसद भवन की ओर जाने वाली सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। पहलवान नए संसद भवन की ओर रुख कर रहे थे। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच नोक-झोक हो गई थी।

जंतर-मंतर पर धारा 144 लागू

इसके बाद पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया था साथ ही जंतर मंतर को खाली भी करा दिया। पुलिस नेजंतर मंतर पर धारा 144 लगा दी गई।अब पहलवानों यहां धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।

जंतर-मंतर पर पुलिस का पहरा

जंतर मंतर पर पुलिस ने कब्जा कर लिया है। भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पूरे इलाके मेंबैरिकेडिंग भी कर दी गई है। मीडिया की एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब जंतर-मंतर पर पहलवानों को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *