बदायूं: उत्तर-प्रदेश के बदायूं जिले से युवक की पिटाई का एक मामला सामने आया है। जहां जनपद की एक पुलिस चौकी में थानेदार ने अपनी बेल्ट से युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस और बीजेपी की योगी सरकार पर जमकर तंज कसा है।
पुलिस चौकी के परिसर में युवक की पिटाई
यह मामला बदायूं जिले के वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी की बताया जा रहा है। जंहा पुलिस चौकी परिसर में थानेदार ने युवक की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं थानेदार ने पुलिस चौकी के परिसर में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से बुरी तरह से पीटा । इस दौरान पीड़ित युवक थानेदार के सामने हाथ जोड़कर उसे छोड़ने के लिए कहता रहा, लेकिन वर्दी के नशे में चूर थानेदार ने युवक की एक नहीं सुनी और उसे पीटता रहा।
जान से ही मार सकते हो न-पीड़ित युवक
युवक की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें थानेदार कच्छा बनियान पहने हुए युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस चौके के परिसर में युवक को बेल्ट से मारने की तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं। इस दौरान पीड़ित युवक थानेदार से कह रहा है मार लो कितना मारोगे, जान से ही मार सकते हो न।
थार या बुलडोज़र नहीं,तो…. अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर थानेदार द्वारा युवक की पिटाई का यह वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने यूपी पुलिस और योगी सरकार को तंज कसते हुए कहा, यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो…।
उप्र पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा जी ने अपने आराम में ख़लल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिसंक प्रतिक्रिया दी।अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो…
भाजपा सरकार
जनता पर वार! pic.twitter.com/3aH4igX59C
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 30, 2023