दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी साहिल ने गुनाह कबूला, लव जिहाद के एंगल की हो रही है जांच

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई नाबालिग लड़की की ह्त्या के आरोपी साहिल सरफराज से दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में साहिल ने कबूल किया है कि उसने ही लड़की की हत्या की है। अब इस मामले में लव जिहाद का एंगल की जांच की जा रही है।

यह कहना है पुलिस का

इस दौरान आउटर नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार ने बताया, हमारी कोशिश रहेगी कि मजबूत चार्जशीट बनाएं, ताकि कोई अपराधी बच कर न निकल पाए। पुलिस ने कहा, आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। हमें दो दिन की रिमांड मिली है। पुलिस ने बताया कि साइंटिफिक जांच पर हमारा जोर है।

गुनाह किया कबूल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि साहिल को जब कत्ल का CCTV फुटेज दिखाया गया तो उसने यह बात कबूल ली है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मैं ही हूँ। उसने पुलिस से सामने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा, मैंने ही नाबिलगा को मारा है।

CCTV के आधार पर हो रही है जांच

DCP ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी सवालों के जवाब में एक ही बात कही कि जांच में सबूत के आधार पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि जो वीडियो सामने आया है, उसके आधार पर जांच की जा रही है। हर शख्स जिसका कोई रोल आएगा जांच करेंगे।

दिल्ली सरकार ने की यह घोषणा

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि नाबालिगा के परिवार को दिल्ली सरकार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी और कोर्ट से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी। इसके लिए बड़े से बड़े वकील को खड़ा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *