वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में लगातार जांच की जा रही है। आकांक्षा की मौत के बाद आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्वैब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। बता दें कि एक्ट्रेस के कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, आकांक्षा के कपड़ों पर स्पर्म मिला हैजो अपने आप में बहुत कुछ इशारा करता है। वहीं, इस रिपोर्ट में इतना बड़ा खुलासा होने के बाद 4लोगों की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
इस बात का खुलासा होने के बाद वाराणसी पुलिस ने चार लोगों का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। इन चार लोगों में जेल में बंद मुख्य आरोपी समर सिंह संजय सिंह, संदीप और अरुण पांडेय का नाम शामिल है। इन चारों के DNA टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। वाराणसी कमिश्नरेट के एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि इस केस में कोर्ट का आदेश आते ही डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अगर कोर्ट इसकी अनुमति दे देती है तो आकांक्षा दुबे आत्महत्या का सच सामने आ सकता है।
DNA टेस्ट के लिए चारों अभियुक्तों की इस केस में भूमिका
1. समर सिंह पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
2. संजय सिंहपर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को धमकाने का आरोप है। इसके साथ ही समर सिंह के साथ मिलकर उसके पैसे ऐंठने के भी आरोप है।
3. संदीप वह व्यक्ति है, जो घटना वाली रात आकांक्षा को छोड़ने सारनाथ स्थित होटल गया था।
4. जब घटना हुई थी, उससे पहले आकांक्षा अरुण पांडेय की निजी पार्टी से होकर लौटी थी।
आकांक्षा के वकील ने दिया बड़ा बयान
कपड़ों के रिपोर्ट से ये खुलासा होने के बाद आकांक्षा दुबे के वकील शषांक शेखर त्रिपाठी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार कह रहे थे कि उसके साथ मिस हैपनिंग हुई है। त्रिपाठी ने ये भी कहा कि आकांक्षा ने जो कपड़े पहने थे वो उसके नहीं थे। उसके साथ गलत करने के बाद उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रेप का एंगल है और उस पर भी जांच होनी चाहिए।
26 मार्च को हुई थी अभिनेत्री की मौत
गौरतलब है कि 26 मार्च को आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ होटल में मृत पाई गई थी। आकांक्षा बेड पर बैठी मिली और उसके गर्दन में फंदा लगा हुआ था। इस घटना को लेकर आकांक्षा के परिजन भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बार-बार हत्या का आरोप लगा रहे थे जिसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी कर ली। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्वैब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। अब कपड़ों की जांच रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये खुलासा हुआ है।