Delhi Murder: साक्षी हत्याकांड में एक्स बॉयफ्रेंड की एंट्री, साक्षी के शरीर पर मिले टैटू से हुआ खुलासा

नई दिल्ली:बीते रविवार रात को दिल्ली के शाहबाद डेरी मेंहुई नाबालिग की हत्या के बाद माहौल गर्माया हुआ है। साहिल द्वारा 16 वर्षीय साक्षी की निर्मम हत्या के बाद पुलिस लगातार मामले के तह तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। मामले की जांच में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब मृतका के शरीर पर प्रवीणनाम के टैटू के बारे में भी खुलासा हुआ है। इसके साथ ही उससे संबंधित कुछ जानकारी भी सामने आई है।

एक्स बॉयफ्रेंड का सामने आया मामला

दरअसल, मामले की जांच में पता चला है कि साक्षी के शरीर पर जोप्रवीणनाम का टैटू था वो उसके एक्स बॉयफ्रेंड का नाम था। बताया जा रहा है कि साक्षी पिछले कुछ दिनों से प्रवीण के साथ फिर से संपर्क में आ गई थी और उन दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इस बात पर साहिल और साक्षी के बीच बराबर लड़ाई होती रहती थी। साक्षी साहिल से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी लेकिन साहिल साक्षी से लगातार मिलने की कोशिश करता रहता था।

जून 2021 से रिलेशन में थेसाक्षी और साहिल

साहिल और साक्षी जून 2021 से रिलेशन में थे, लेकिन साक्षी ने कुछ दिनोंसे साहिल से बात करना बंद कर दिया था।साक्षी साहिल से ब्रेकअप करना चाहती थी। साहिल को शक था कि साक्षी प्रवीण से बात कर रही है और उसके साथ संबंध बनाने लगी है। इसको लेकर साक्षी और साहिल में लड़ाई हुई थी। इस दौरान साहिल ने साक्षी को जान से मारने की धमकी भी दी थी और फिर गुस्से में आकर उसने रविवार रात साक्षी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे की वजह प्रवीण हो सकता है।

गौरतलब है कि बीते रविवार की रात दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी साहिल ने साक्षी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ 30 से ज्यादा वार किए। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो बड़ा सा पत्थर उठाकर घायल साक्षी पर लगातार 6 बार पटका। दरिंदे साहिल ने साक्षी पर तब तक वार किया जब तक साक्षी की मौत नहीं हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *