एनआईए की पूछताछ में लॉरेंस का बड़ा खुलासा, अब इस हत्याकांड में भी जुड़ा नाम

अमृतसर: बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है। पंजाब में एनआईए का शिंकजा लगातार गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई पर कसता जा रहा है। पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। इसी की निशानदेही पर आज एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटर को गिरफ्तार भी किया है। पूछताछ में चौकने वाला खुलासा भी हुआ है। अगर सुत्रों की मानें तो अतीफ और अशरफ के हत्यकांड में भी लॉरेंस गैंग का हाथ सामने आने की बात कही जा रही है।

यह बताया जा रहा है कारण

अब लॉरेंस का नाम यूपी के बाहूबली अतीक अहमद व अशरफ की हत्या में भी आ रहा है। दरअसल, जिस जिगाना पिस्टल से अतीक व अशरफ को गोलियां मारी गईं, वे अमेरिका से आई थी। लॉरेंस ने NIA को जानकारी दी है कि साल 2021 में उसने अमेरिका से गोल्डी बराड़ के जरिए गोगी गैंग को दो जिगाना पिस्टल दी थी।

लॉरेंस ने एनआईए को दी यह जानकारी

एनआईए को लॉरेंस ने बताया कि वह जेल में बैठ कर अपना नेटवर्क चला रहा था। लॉरेंस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर, पंजाब के फरीदकोट और अन्य जेलों में रहते हुए उसने कभी राजस्थान के कारोबारियों, चंडीगढ़ के 10 क्लब मालिकों, अंबाला के मॉल मालिक, शराब कारोबारियों, दिल्ली और पंजाब के सटोरियों से करोड़ों रुपए इकट्ठे किए हैं।

150 से ज्याद शुटर की हो चुकी है गिरफ्तारी

लॉरेंस का साथ देने वाले 150 से अधिक शूटरों की गिरफ्तारी पुलिस व भारत की खुफिया एजेंसियां कर चुकी हैं। सोमवार को पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने भी खुलासा किया है कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों से पुलिस ने 6 पिस्टल व 26 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *