Ballia Boat Accident: बलिया में बड़ा नाव हादसा, 40 लोगों से भरी नाव पलटी, अब तक 4 की मौत

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा नाव हादसा (Boat Accident) हो गया। दरअसल, मुंडन कराकर गंगा पार कर रहे लगभग 40 लोगों से भरी नाव गंगा में पलट गई। इस हादसे में अब तक 4 लाशें बरामद हुई है। इसके साथ ही कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, घटनास्थल पर राहत तथा बचाव कार्य तुरंत शुरु कर दिया गया।

मामले में बलिया के कलेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि, तेज हवा और नाव के असंतुलित होने के कारण यह हादसा हुआ है। जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। रवींद्र कुमार ने बताया कि काफी संख्या में यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। 4 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि नदी में कोई नहीं फंसा है, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, हादसा माल्देपुर घाट पर हुआ है। एक तरफ जहां प्रशासन का कहना है कि तेज रफ्तार की हवा से ये हादसा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों का मानना है कि नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने से नाव पलटी है। हादसा होते ही लोगों मे चीख पुकार मच गई। वहीं, घटना में अब तक 4 लोगों के मौत की खबर सामने आ चुकी है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *