Haryana Weather Forecast: प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Forecast:हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। प्रदेश में 18 मई को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग का कहना है कि 18 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज गरज के साथ-साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

IMD चंडीगढ़ ने जारी किया अलर्ट

बता दे कि मौसम का ये बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई दे सकता है। IMD चंडीगढ़ की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में बताया गया कि अगले पांच दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लोगों को गर्मी से निजात भी नहीं मिलेगी।

तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 16 और 17 मई को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में बूंदाबांदी हो सकती है।

दक्षिण हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में 18 मई को धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। यही हाल पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों का रहने वाला है। ऐसे में मौसम में बदलाव हर इलाके में दिखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *