Haryana:हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। साल 2014 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। इससे पहले प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने भी दिल्ली पहुंचकर जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
जेजेपी-बीजेपी गठबंधन पर मंथन
बता दे कि नड्डा और दुष्यंत चौटाला के बीच आगामी चुनावों में गठबंधन को लेकर मंथन किया गया। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला बाद में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।
जानकारी के लिए बता दे कि साल 2019 में हुए चुनाव में जेजेपी और बीजेपी ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। जिसमें अमित शाह ने बड़ा रोल निभाया था। ऐसे में अमित शाह से मुलाकात को काफी अमह माना जा रहा है। इससे पहले दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मनोहर लाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।
जेजेपी-बीजेपी में दिखी रार
गौरतलब है कि इन दिनों एक बयान की वजह से जेजेपी बीजेपी में रार दिखने को मिली है। पहले सीएम मनोहर लाल ने बयान दिया था कि हम बुढ़ापा पेंशन को 3 हजार करने जा रहे हैं। हमने चुनाव में 5100 रुपए पेंशन का कोई वादा नहीं किया था। प्रदेश में सरकार बीजेपी की है जेजेपी हमारा सहयोग कर रही है।
डिप्टी सीएम ने किया था पलटवार
हरियाणा के डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने इस पर पलटवार किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि हमारे 10 विधायक है अगर 50 विधायक होते तो पहले ही दिन बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए कर दी जाती। मैं अभी आगे भी प्रयास करूंगा। आगामी चुनाव में काफी वक्त बचा है।