IPL 2023 SRH vs GT:आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने 27 रनों से हराया था। हैदराबाद को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार का स्वाद चखाया था।
ऐसे में दोनों टीमों के लिए आज का मैच बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। गुजरात इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट कटाना चाहेगी। हैदराबाद की बात करे तो इस मैच को जीतकर अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। हालांकि, हैदराबाद के लिए टॉप चार में जाना काफी मुश्किल लग रहा है।
पिच रिपोर्ट
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं। साथ ही तेज गेंदबाजों को भी इस मैदान पर काफी मदद मिलती है। इस मैदान पर ज्यादातर जीतने का रिकॉर्ड बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम है। ऐसे में जो भी टीम पहले टॉस जीतेगी वह बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
गुजरात और हैदराबाद की बेस्ट ड्रीम इलेवन
कप्तान: शुभमन गिल
उपकप्तान: एडन मार्करम
बल्लेबाज: शुभमन गिल, एडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, डेविड मिलर, हेनरिक्स क्लासेन और राहुल त्रिपाठी
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या
गेंदबाज:मोहम्मद शमी, नूर अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
हैदराबाद और गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन:
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (WK), हार्दिक पंड्या (C), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (C), ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (WK), अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे।