Janhvi Kapoor: फिल्म उलझ में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, बोली- ऐसी ही फिल्मों की तलाश रहती है

नई दिल्ली: फिल्म धड़क से बॉलीवुड में उतरने वाली जान्हवी कपूर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। इस बीच जान्हवी की एक और नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। दरअसल, फिल्म निर्माता सुधांशु सरिया द्वारा अभितीत फिल्म उलझ में अब जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। जान्हवी के अलावा इस फिल्म में गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी किरदार निभाने वाले हैं। इस बात की जानकारी आज यानी बुधवार को फिल्म मेकर्स ने दी।

फिल्म मेकर्स के मुताबिक यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म होगी जिसकी शूटिंग इसी महीने के लास्ट में शुरु की जाएगी। इसमें जान्हवी कपूर एक इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर के रूप में नजर आएंगी। मेकर्स ने एक पोस्ट साझा कर इस फिल्म और स्टार कास्ट की जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म में जान्हवी कपूर, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी अहम रोल में नजर आएंगे।

फिल्म उलझ को लेकर जान्हवी कपूर का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा मुझे ऐसी ही स्क्रिप्ट्स की तलाश रहती है। जान्हवी ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया, वैसे ही स्क्रिप्ट ने उन्हें आकर्षित कर लिया। जान्हवी का कहना है कि वे एक एक्ट्रेस के रूप में ऐसी ही स्क्रिप्ट्स की तलाश में रहती है जो उनके लिए कम्फर्ट जोन से बाहर हो।

जैसा कि फिल्म का नाम है उलझ, जिससे पता चलता है कि फिल्म की कहानी में कुछ कन्फ्यूजन होगा या फिर किसी गुत्थी को सुलझाने की कहानी। इसको लेकर जान्हवी कपूर ने कहा कि इसमें मेरा किरदार ऐसा होगा जिसमें बहुत सारी परतें, भावनाएं और पैरामीटर होगी जिससे मुझे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी फिल्मों की तलाश मुझे हमेशा रहती है जिसमें मुझे कुछ अलग करने का मौका मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *