ICC WC 2023:वनडे विश्वकप इस साल भारत में खेला जाएगा। विश्वकप की शुरूआत न्यूजीलैंड और इग्लैंड (NZ vs ENG) के बीच होने वाले उद्घाटन मैच से होगी। उद्घाटन मैच और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा।
19 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल
बता दे कि वनडे विश्वकप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकता है। यह मुकाबला चेन्नई में होने की उम्मीद है।15 अक्टूबर को भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है। बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
आईपीएल के बाद होगी घोषणा
संभावना जताई जा रही है कि आईपीएल (IPL 2023) के बाद बीसीसीआई (BCCI) कार्यक्रम की घोषणा करेगा। बीसीसीआई अभी आईपीएल में व्यस्त है। बीसीआई अभी सभी देशों के बोर्ड से अनुमति ले रहा है। इसके बाद पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।
इन स्थानों पर खेले जाएंगे मैच
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम भारत आने को तैयार है। हालांकि, एशिया कप (Asia Cup) की मेजबानी का विवाद अब तक समाप्त नहीं हुआ। पीसीबी(PCB)के चेयरमैन नजम सेठी पिछले कुछ दिनों में दुबई में आईसीसी के ऑफिस गए थे। पीसीबी प्रमुख ने पाकिस्तान के मैचों के लिए स्थानों में बदलाव को लेकर सवाल किया था। पाकिस्तान ने अपने मन माफिक क्रिकेट स्टेडियमों में मैच खेलने को कहा है।
जानकारी के लिए बता दे कि अहमदाबाद के अलावाकोलकाता,दिल्ली,इंदौर,धर्मशाला, गुवाहाटी, राजकोट, रायपुर और मुंबई में विश्वकप के मैच खेले जाएंगे। मोहाली और नागपुर में मैच नहीं खेले जाएंगे। इसके अलावा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। इस पूरे टूर्नामेंट में हर टीम को 9 लीग मैच खेलने हैं।