नई दिल्ली:आईपीएल 2023 का 44वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद में खेला जार हा है। इस मैच में मोहम्मद शमी दिल्ली के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। शमी ने डीसी के 4 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा। दिल्ली कैप्टिल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 130 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली की तरफ से अमन ने अर्धशतक जड़ा।
शमी की गेंदों पर लड़खड़ाई दिल्ली
इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैप्टिल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात टाइंटस के गेंदबाज के सामने उसने एक-एक करके अब तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। खासकर मोहम्मद शमी के गेंदें पर दिल्ली के बल्लेबाज काफी जुझते हुए नजर आए। डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे और रोसू समेत दिल्ली के 5 बैट्समैन सस्ते में आउट हुए। 10 ओवर के भीतर दिल्ली कैप्टिल्स कीआधी टीम 50 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुकी थी। फिर अमन और अक्षर पटेल ने संभल कर खेलते हुए टीम के स्कोर को 130 रनों तक पहुंचाया।
गुजरात टाइटंस टॉप पर बरकरार
पिछले साल की आईपीएल चैंपियन ने इस बार भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने अब तक 8 मैच खेले है जिनमें उसने 6 में जीत और 2 में हार मिली है। गुजरात की टीम 12 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैप्टिलस की टीम अपने 8 मुकाबलो में से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर सकी है। 4 अंकों के साथ वो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 4 अप्रैल को खेला गया था। जिसमें गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था। आज के मुकाबले में अब तक गुजरात दिल्ली पर भारी नजर आ रही है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिली रोसू, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा।
गुजरात की प्लेइंग 11
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, जोसुआ लिटिल।