UP News: अतीक अहमद के बेटे अली के किसी से भी मिलने पर रोक…पत्र वायरल होने के बाद जेल प्रशासन सतर्क

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के नामी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद से ही यूपी पुलिस और जेल प्रशासन पूरी तरह कमर कस ली है। एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है, तो दूसरी तरफ अली के नाम से पत्र वायरल होन के बाद जेल प्रशासन भी सतर्क हो गई है। खबर आ रही है कि प्रयागराज के नैनी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली से किसी के भी मिलने पर रोक लगा दी गई है।

नैनी जेल में बंद है अली

दरअसल, अली अहमद अपने रिश्तेदार से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अली फिलहाल प्रयागराज के नैनी जेल में बंद है। अली से अब किसी के भी मिलने पर रोक लगा दी गई है। जरूरत पड़ने पर सिर्फ और सिर्फ अली के वकील को मिलने की इजाजत दी जाएगी। जेल प्रशासन अब उसकी सभी गतिविधियों पर निगरानी रखेगा।

अली के नाम से वायरल था पत्र

बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था जो कि अली के नाम का था। इस पत्र में यूपी सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को डॉन ब्रदर्स की हत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए मुस्लिमों को एक जुट होने की अपील की गई थी। इसके साथ पत्र में ये भी दावा किया गया था कि उसका और उसकी मां शाइस्ता परवीन का एनकाउंटर किया जा सकता है।

जेल प्रशासन सतर्क

लेटर वायरल होने के बाद से प्रशासन जांच में जुट गई कि आखिरकार ये पत्र कहां से आया? चूंकि अली अहमद के नाम से पत्र था तो जेल प्रशासन भी अब लगातार सावधानी बरत रहा है। अब अली अहमद के किसी से भी मिलने पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *