Haryana: सीएम ने नौकरी के लिए किया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, अब विदेशों में भी मिलेगा रोजगार

Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा में युवाओं के रोजगार के लिए प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही हैं। अब सरकार ने युवाओं को निजी सेक्टर में नौकरी देने के लिए ऑनलाइन पॉर्टल लॉन्च किया। इस पॉर्टल को सीएम मनोहर लाल(CM Manohar Lal)ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) एंटरप्राइजेज के तहत लॉन्च किया। जिसमें युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

युवाओं को दिया इंटरव्यू का ऑफर

सरकार ने बड़ी कंपनियों में 12 हजार से अधिक युवाओं को इंटरव्यू के लिए ऑफर दे दिया। कंपनियों ने 6 हजार युवाओं की डिमांड रखी थी। जिसके बाद सरकार ने युवाओं को इंटरव्यू का ऑफर दिया हैं। इसके लिए राज्य के उद्योगपतियों, विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने इसके लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उद्योग काफी समय से इस प्रकार की योजना चाहते थे। इस पोर्टल की शुरुआत से उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उद्योगपतियों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

प्रदेश के मुखिया ने जानकारी देते हुए कहा कि मैनपावर के लिए उद्योगपतियों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही वह मैनपावर की डिमांड हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL)को भेज सकेंगे। रोजगार योग्य उम्मीदवार भी स्वयं को इस पोर्टल पर पंजीकृत कर सकेंगे। इसके तहत लाखों युवाओं को विदेश में भी रोजगार मिलेगा।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा प्रशिक्षण

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एचकेआरएनएल संबंधित शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उद्योग की मांग के अनुसार उपयुक्त कौशल प्रशिक्षण देगा। इसके लिए एचकेआरएनएल विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जैसे अपने प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से मैनपावर के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगा। कौशल विश्वविद्यालय ने 50 से अधिक कंपनियों के साथ एमओयू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *