Weather Forecast: बीते दो दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है और तापमान भी कई डिग्री नीचे लुढ़का है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अभी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि 3 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
कई राज्यों में हो रही बारिश
बता दे कि, बीते दो दिनों से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम 3 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 3 मई के बाद मौसम में बदलाव आएगा।
बारिश से तापमान में गिरावट
मूसलाधार बारिश की वजह से बीते 24 घंटों में इन राज्यों में तापमान लुढ़का है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को 18.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में भी ऐसा ही हाल रहा और 9 शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। कई जिलों में ओलावृष्टि हुई। अभी बारीश से तापमान 5 डिग्री और लुढ़कने की संभावना हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता देकि देश में बीते 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सबसे ज्यादा सक्रिय हुआ। जिसके बाद जबरदस्त आंधी, बारिश औरओलावृष्टि का दौर चला। जैसलमेर में 28 साल बाद अप्रैल में एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। जैसलमेर में 59.8 मिमी (2.3 इंच) बारिश हुई।