Himachal के कुल्लू में मौसम का कहर, ओलावृष्टि ने बर्बाद की मटर और सेब की फसल

शिमला: हिमाचल में कुदरत अपने कहर में है। हिमाचल के कुल्लू में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा कर रख दी है। कुल्लू जिले में कई इलाकों में ओलावृष्टि से सेब और मटर को काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से सेब के बगीचों में लगाई गई एंटी हेलनेट भी टूट गई।

6 दिनों से हो रही है बारिश

प्रदेश में लगातार छह दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 अप्रैल से 5 मई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

यलो अलर्ट किया गया जारी

1 और 2 मई के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 30 अप्रैल व 3 मई के लिए ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है।

यह रहा प्रदेश का तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 13.6, भुंतर 10.9, कल्पा 4.2, धर्मशाला 15.2, ऊना 16.7, नाहन 17.9, केलांग 0.1, पालमपुर 13.2, सोलन 11.4, मनाली 6.6, कांगड़ा 15.3, मंडी 12.6, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 14.6, चंबा 12.0, डलहौजी 12.8, जुब्बड़हट्टी 14.6, कुफरी 8.6, कुकुमसेरी 1.8, नारकंडा 7.1, भरमौर 7.0, रिकांगपिओ 7.0, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 16.5, बरठीं 13.9, मशोबरा 10.6, पांवटा साहिब 21.0 और सराहन में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *