मुंबई: बॉलीवुड फैंस के लिए एक अच्छी खुशखबर आई है। सुपरहिट मूवी धूम का नया पार्ट जल्द आने वाला है। फैंस को धूम-3 के बाद धूम-4 (Dhoom-4) का बड़े ही दिनों से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। धूम-4 में एक बार फिर जॉन अब्राहम बाइक दौड़ाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का मजा तब दोगुना हो जाएगा शाहरुख खान पठान के बाद बाइक पर धूम मचाते हुए नजर आएंगे।
बॉलीवुड की सबसे फेमस फ्रेंचाइजीमें से एक फिल्म धूमने बॉक्स ऑफिस जमकर धमाल मचाया। इस मूवी की हर सीक्वल दर्शकों को बेहद पंसद आई थी। इस मूवी का पहला पार्ट साल 2005 में आया था। जिसमें जॉन अब्राहम और उनकी रेसिंग बाइक ने खूब तारीफे बटोरी थी। जॉन के कैरेक्टर को खूब पसंद किया गया था उस वक्त युवाओं के बीच जॉन का लुक उनका स्टाईल और बाइक चलाने का तरीका बेहद चर्चित था। धूम-1 को लोगो ने बेहद प्यार दिया था। एक बार फिर जॉन धूमके सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वो धूम 4एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।