Akanksha Dubey: ‘मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में, ‘मेरे साथ कुछ हुआ तो ये होगा जिम्मेदार’….

वाराणसी:भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है…? मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में……..

आकांक्षा का वीडियो आया सामने

आकांक्षा दुबे अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बना रही थीं। रील लाइफ में वो तेजी से नाम,पैसा और शोहरत हासलि कर रही थीं। आकांक्षा को भोजपुरी फिल्मों और एलबमों में बेहद पंसद किया जा रहा था। उनकी अच्छी फैन फॉलोविंग भी थी। जब उनके करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा था कि तभी उनकी मौत हो गई। 25 मार्च को वाराणसी में सारनाथ के एक होटल में आकांक्षा दुबे की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई थी। उनकी मौत ने कई बड़े सवाल खड़े किए जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं मिल सका है। अब आकांक्षा का नया और मौत से पहले का उनका वीडियो सामने आया है। जिसमें वो बता रही है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार कौन है।

कुछ हुआ तो जिम्मेदार समर सिंह- आकांक्षा

आकांक्षा दुबे की मौत पर शुरू से ही उनकी मां मधु दुबे कहती आईं है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने आकांक्षा दुबे के दोस्त और भोजपुरी गायक समर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। आकांक्षा कि मौत के बाद से समर सिंह फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने 2 हफ्ते पहले गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी प्रकिया चल रही है। इसी बीच सामने आया आकांक्षा की मौत के पहले का एक वीडियो उनकी मां की बात को सच साबित करता हुआ नजर रहा है। दरअसल इस वीडियो में आकांक्षा दुबे कहती हुई नजर आ रही हैं कि, मेरे साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है।

मेरी बेटी का वायरल वीडियो सुबूत

आकांक्षा दुबे के इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इसका मतलब आकांक्षा की मां मधु दुबे के समर सिंह पर आरोप सही हैं ? क्या समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते दिन-प्रतिदिन बिगड़ने लगे थे ? क्या समर सिंह आकांक्षा दुबे के साथ अक्सर मारपीट करने लगा था ? ऐसे तमाम सवाल है जिनके जवाब अब तक सामने नहीं आए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कहा कि प्रशासन हत्या का सुबूत मांग रहा था। अब प्रशासन के सामने मेरी बेटी का वायरल वीडियो सुबूत है। उन्होंने कहा कि आरोपी समर सिंह और संजय सिंह को कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी किया जाए। ऐसा माना जा रहा है कि आकांक्षा दुबे के इस वीडियो से जेल में बंद समर सिंह उसके दोस्त संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *