G20 Summit के लिए धर्मशाला पहुंचे विदेश मेहमान, इन व्यंजनों पर हुए कायल

धर्मशाला: हिमाचल के कई ऐसे व्यंजन हैं जो पुरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। जैसे की काँगड़ा की धाम और पालमपुर की चाय। पालमपुर की की चाय को तो यूरोपियन यूनियन ने टैग दिया है। आज G-20 के कुछ विदेशी मेहमान धर्मशाला पहुंचे हैं। इन प्रतिनिधियों को धर्मशाला का आचार बहुत पसंद आया है।

इन चीजों को किया पसंद

जी-20 सम्मेलन के लिए धर्मशाला पहुंचे तुर्किये और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों को गिलोय से बनाए खाद्य उत्पाद खूब भाये। इन खाद्य उत्पादों को चखने के बाद उन्होंने इनके दो-दो पैकेट भी खरीद लिए। जानकारी के अनुसार जी-20 सम्मेलन के दौरान होटल रेडिसन ब्लू में हिमाचली उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय एनजीओ की ओर से स्टाल लगाए गए हैं।

इस फाउंडेशन ने लगाया है स्टोर

इसी बीच नगरोटा बगवां की आसरा फाउंडेशन की ओर से भी गिलोय से तैयार खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया है। हालांकि अभी तक इन खाद्य उत्पादों का विधिवत रूप से शुभारंभ नहीं हुआ है, लेकिन ये खाद्य उत्पाद विदेशी मेहमानों को इतने पसंद आए कि वे इन खाद्य उत्पादों को खरीद रहे हैं।

इन देशों के आये हैं प्रतिनिधि

इस दौरान तुकिये और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों से आए प्रतिनिधियों ने उनके उत्पादों को खरीदा है। उन्होंने बताया कि विदेशी मेहमानों ने इस दौरान गिलोय मखाना आचार और गिलोय ऐलु चटनी खरीदी। उन्होंने बताया कि इन खाद्य उत्पादों को खरीदने से पहले उन्होंने पहले इनका स्वाद चखा। स्वाद अच्छा लगने के बाद उन्होंने स्टाल से दो-दो बोतलें पैकिंग की खरीदी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *