टोक्यो: बड़ी खबर जापान से सामने आ रही है। जापान के पीएम पर एक रैली के दौरान हमला हुआ है। जब प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक रैली को सम्बोधित कर रहे थे तो अज्ञात हमलवारों ने उनके ऊपर बम से हमला किया। इस हमले में फुमियो किशिदा बाल-बाल बच गए हैं।
घटना के वीडियो आये सामने
घटना के कुछ फोटो-वीडियो सामने आए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कुछ देर बाद PM किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की। पिछले साल 8 जुलाई को पूर्व PM शिंजो आबे की चुनाव रैली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हमलावर की तलाश जारी
पुलिस ने फिलहाल हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।
उपचुनाव का चल रहा था प्रचार
जापान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार धमाके सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए।
शिजो आबे की ऐसे ही हुई थी हत्या
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई 2022 को रैली में स्पीच के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। वे आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। उसी दौरान 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े थे। आबो के हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था।