Delhi Corona Virus:राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बीते दिन कोरोना के 1400 नए केस मिले और 5 संक्रमितों ने दम तोड़ा। कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 31.9 प्रतिशत पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,बीते 24 घंटों में 4376 टेस्ट हुए हैं।जिसमें से 1396 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि बीते दिन 1071 मरीज रिकवर हुए हैं।
NCR में भी बढ़ी रफ्तार
दिल्ली के बाद एनसीआर में कोरोना के केस बढ़े हैं। गाजियाबाद में नगर निकाय चुनाव की चहल-पहल बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 2094 लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर 64 लोग संक्रमित मिले। अब जिले में एक्टिव मरीज 357 हो गए। 22 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
जानकारी के लिए बता दे कि बीते 15 दिनों से कोरोना के 564 केस मिल चुके हैं। अस्पतालों की ओपीडी में बिना मास्क लगाए ही मरीज पहुंच रहे हैं। शारीरिक दूरी का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है। स्कूलों में भी अधिकांश छात्र बिना मास्क लगाए ही पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो रही है।