IPL 2023 DC vs RCB: दिल्ली की बल्लेबाजी फिर फेल, आरसीबी ने 23 रनों से हराया

IPL 2023 DC vs RCB:शनिवार को आईपीएल में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली को लगातार सीजन की पांचवी हार नसीब हुई। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आरसीबी ने दिया 175 का लक्ष्य

बता दे कि पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 174 रन बनाए। इस पारी में विराट कोहली ने 34 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ दिया। ललित यादव की गेंद पर वो कैच आउट हो गए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

दिल्ली की बल्लेबाजी फेल

वहीं, 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले ओवर में पृथ्वी बिना खाता खोले रन आउट हो गए। तो दूसरी ओवर में मिचेल मार्श शून्य के स्कोर पर कैच आउट हुए। इसके बाद यश ढुल चलते बने। डेविड वार्नर दूसरे छोर पर विकेट गिरते देखते रहें।

दिल्ली की पांचवी हार

दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 151 रन बनाए। आरसीबी की ओर से विजयकुमार वैशाख ने तीन और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। आरसीबी ने यह मुकाबला 23 रन से जीत लिया। इसी के साथ दिल्ली का यह लगातार पांचवी हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *