ED-CBI के दुरुपयोग मामले में विपक्ष को सर्वोच्च न्यायालय का झटका, सुनवाई से किया इंकार

नई दिल्ली: अक्सर विपक्षी दल आरोप लगते हैं कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को दुरूपयोग करता है। इसी बीच विपक्ष को बड़ा झटका सर्वोच्च न्यायालय से लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने झटका देते हुए याचिका खारिज कर दी है।

कोर्ट ने की यह टिपण्णी

सुप्रीम कोर्ट ने ED-CBI के दुरुपयोग से जुड़ी कांग्रेस के नेतृत्व में 14 विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके बाद विपक्षी दलों ने अपनी याचिका वापस ले ली। याचिका में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने उपयोग का आरोप लगाया गया था।

विपक्षी दलों ने लगाया यह आरोप

विपक्षी दलों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि 2013-14 से 2021-22 तक सीबीआई और ईडी के मामलों में 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ईडी की ओर से 121 राजनीतिक नेताओं की जांच की गई है, जिनमें से 95 प्रतिशत नेता विपक्षी दलों से हैं। सीबीआई की 124 जांचों में से 95 प्रतिशत से अधिक विपक्षी दलों से हैं।

आपराधिक मामलों में बचाव नहीं हो सकता

शीर्ष कोर्ट ने कहा कि किसी खास मामले के तथ्यों के बिना आम दिशा-निर्देश तय करना संभव नहीं है। शीर्ष कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाने वाले राजनीतिक दलों से कहा कि जब आपके पास कोई व्यक्तिगत आपराधिक मामला हो या कई मामले हों तो हमारे पास वापस आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *