NCERT Syllabus:एनसीईआरटी ने इतिहास में बड़ा बदलाव किया है। इतिहास से मुगल राजाओं और उनसे संबंधित जानकारी को हटाया गया। यह बदलाव कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के इतिहास में किया गया। अब छात्रों को अकबरनामा और बादशाहनामा, मुगल शासकों और उनके साम्राज्य, पांडुलिपियों की रचनाऔर दरबारआदि के बारे में पढ़ने को नहीं मिलेगा।
इंटरमीडियट के पाठ्य़क्रम में बदलाव
बता दे कि, शैक्षिक सत्र 2023-24 से इंटरमीडिएट में चलने वाली आरोह भाग दो में कई परिवर्तन किए। इसमें फिराक गोरखपुरी गजल और अंतरा भाग दो से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की गीत गाने दो मुझे नहीं पढ़ सकेंगे। इसके अलावा विष्णु खरे की एक काम और सत्य को भी एनसीईआरटी ने अंतरा भाग दो से हटा दिया है। विद्यार्थी आरोह भाग दो में चार्ली चैपलिन यानी हम सब को भी छात्र इस सत्र में नहीं पढ़ सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दे कि एनसीआरटी इतिहास के नए पाठ्यक्रम से थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट-2 से द मुगल कोर्ट्स (16वीं और 17वीं सदी) को हटा दिया गया। इसी तरह, सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स, संस्कृतियों का टकराव और औद्योगिक क्रांति से संबंधित पाठों को भी हटा दिया।
मुगल साम्राज्य को हटाया गया
ऐसा नहीं है कि इतिहास की किताब में केवल मुगल साम्राज्य से संबंधित पाठ्यक्रमों को ही हटाया गया। इसके अलावा कोल्ड वॉर एरा और अमेरिकी आधिपत्य जैसे अध्यायों को भी रिमूव किया गया। कक्षा 12वीं के नागरिक शास्त्र से भी इस पाठ्यक्रम को हटाया गया।
इन पाठ्यक्रमों में कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी के प्रभुत्व के बारे में बताया गया था। जबकि 10वीं कक्षा की किताब डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स-2 से लोकतंत्र और विविधता, लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां जैसे पाठ भी हटा दिए गए हैं।
लेकिन, इन पाठ्यक्रमों के हटाए जाने के बाद जमकर विवाद उपजा है। शिक्षाविदों का कहना है कि ऐसे इतिहास के पाठ्यक्रम के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। अचानक से पाठ्यक्रम में बदलाव बड़ा फर्क पैदा करेगा। आज तक छात्रों ने यही इतिहास पढ़ा है। छात्रों को किताबों से ही जानकारी मिल सकती है। इसलिए पूरा इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए। जिससे छात्रों को भारत के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी हो सके। देश के इतिहास को गहराई से समझा जा सके।
दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का कहना है कि एनसीआरटी का यह बिल्कुल सही निर्णय है। पाठ्यक्रम से झूठा इतिहास हटाया जाना चाहिए। हमें छात्रों को अपनी वंशावली को पढ़ाना चाहिए। बीजेपी मुगल दरबार को हटाने का समर्थन करती है। हमारे छात्रों को इन गद्दारों, बलात्कारियों और दुराचारियों के बारे में क्यों पढ़ना चाहिए।