G-20 के प्रतिनिधियों के लिए हरियाणा सरकार की हुई सराहना, पिंजौर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

शिल्पा गांधी

पिंजौर: हरियाणा के प्रसिद्ध पिंजौर गार्डन में जी 20 सम्मलेन का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की काफी तारीफ़ हुई है। यह सम्मलेन बीस वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स का समूह, जो कि विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रीयों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है, जिसमें 19देश और यूरोपीय संघ शामिल हुए हैं। जिसका प्रतिनिधित्व यूरोपी परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया है।

पिंजौर में हुआ कार्यक्रम

पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में कल 31 मार्च को जी-20 प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित हूआ था। अधिकारियों को रात्रि भोज की तैयारियों का एडीसी वर्षा खनगवाल ने जायजा लेकर निर्देश दिए।

180 प्रतिनिधियों ने लिया भाग

जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों की कड़ी में 31 मार्च को विभिन्न देशों के लगभग 180 प्रतिनिधियों को यादविंद्रा गार्डन की ऐतिहासिक धरोहर से भी रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। अंग्रेजी भाषा में पारंगत गाइड द्वारा विदेशी मेहमानों को यादविंद्रा गार्डन के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई।

हरियाणा संस्कृति की दी गई जानकारी

बैठक स्थल के पास ही मेहमानों को हरियाणा की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए स्टॉल लगाया गया था, जिसमें उन्होंने वृतचित्र व अन्य वीडियो के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति को जाना। मेहमानों को उन स्थानों के वीडियो भी दिखाए गए, जहां पर वह अगले दिनों में भ्रमण करने जाने वाले हैं।

जितेंद्र सिंह ने की तारीफ़

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार को अच्छी मेजबानी और गुड गवर्नेंस के लिए आईटी आधारित सेवाओं से नागरिकों को मिल रही सुविधाओं के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तकनीक के प्रति सदैव जागरूक रहते हैं और उनके कार्यकाल में हरियाणा में गुड गवर्नेंस की दिशा में अनेक सफल प्रयोग हुए हैं। बैठक की अध्यक्षता भारत ने की। इटली ने सह अध्यक्षता की।

इन्होने किया सम्बोधन

आर्थिक अपराध से निपटने और सूचनाओं के आदान प्रदान के मुद्दे पर भारत की ओर से सीबीडीटी के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने संबोधन किया। अंतरराष्ट्रीय संगठन ओईसीडी से मैरी केरेन कैरेफ, एफएटीएफ से आशीष कुमार, यूएनओडीसी से स्टेफाइन होइलिंग, इजीएमओएनटी ग्रुप से ऑलिसाइले खान्यिले, इंटरपोल से हुमैद अरमीमी ने संबोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *