चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। आपको बता दें कि ऑल इंडिया स्तर पर जारी नवीनतम क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम में 99.9 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।
उपलब्धि: सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में हरियाणा फिर पूरे देश में अव्वल
विभिन्न मापदंडों में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पछाड़ा सभी राज्यों को
…@cmohry
Haryana Police (@police_haryana) March 31, 2023
इस साल की है यह रैंकिंग
इस साल फरवरी महीने में 99.99 अंक के साथ हरियाणा पुलिस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में हरियाणा पुलिस ने सभी राज्यों को पछाड़ते हुए ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।
यह बोले डीजीपी हरियाणा
ये रैंकिंग फरवरी 2023 के लिए जारी की गई है। हरियाणा पुलिस ने अखिल भारतीय सीसीटीएनएस रैंकिंग में अब तक हावी रहे कई राज्यों से आगे बढ़कर प्रदर्शन कर ये मुकाम हासिल किया है। एक बार फिर शत-प्रतिशत अंक मिलने पर डीजीपी हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने समस्त पुलिस विभाग की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सीसीटीएनएस के क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के शानदार प्रदर्शन से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा।
यह होता है सीसीटीएनएस
सीसीटीएनएस यानि की अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम, केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित मिशन मोड प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सभी स्तरों पर और विशेष रूप से पुलिस स्टेशन स्तर पर पुलिसिंग की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए एक व्यापक और एकीकृत ई-सिस्टम बनाना है। प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन हो गया है।
इस कारण प्राप्त हुई उपलब्धि
आईसीजेएस एकीकरण में भी सबसे आगेसीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रदेश पुलिस सभी मापदंडों में आगे रही। इसके अलावा, प्रदेश ने विभिन्न स्तंभों के बीच डेटा सेट साझा करने के लिए आईसीजेएस स्तंभों का एकीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया है। इसके अलावा, उच्च अधिकारियों द्वारा सभी जिलों को नियमों और एसओपी अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों के वर्तमान फिंगर प्रिंट डेटा की नियमित रूप से प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।