BIHAR: सासाराम में हो रही हिंसा के चलते गृह मंत्री अमित शाह का दौरा हुआ रद्द, क्षेत्र में लगाई गई धारा 144

पटना: बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है। बिहार में हो रही हिंसा के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना दौरा रद्द कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिन से सासाराम में हिंसा हो रही है। जिसके चलते यहां धारा-144 लागू की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम आने वाले थे, लेकिन बिहार सरकार ने धारा 144 लागू की है। हमें इस कार्यक्रम को रद्द करना होगा। एसे हालात के बीच हम इस तरह का आयोजन कैसे कर सकते हैं।

यहां होनी थी जनसभा

बता दें कि दो अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम आने वाले थे। शुक्रवार को सांसद छेदी पासवान, डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी विनीत कुमार, आरपीएफ कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने स्थानीय रेलवे स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया था।

हिंसा में हुआ है काफी नुकसान

गुरुवार को रामनवमी के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए। सासाराम नगर थाना के शहजलालपीर, सपुल्लाहगंज, नवरतन बाजार, गोला रोड समेत कुछ अन्य मोहल्लों में रामनवमी जुलूस के बाद शुक्रवार को दो पक्षों के बीच झड़प हुई। जमकर पथराव भी किया गया, जिससे दो पुलिसकर्मी के अलावा कुछ अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस कर रही है सख्ती

उपद्रवी तत्वों ने एक दुकान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी विनीत कुमार, डीडीसी शेखर आनंद, एडीएम चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार राय समेत अन्य अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझााने तथा माहौल को शांत करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *