पाकिस्तान के कराची में राशन लेते समय हुआ बड़ा हादसा, 12 लोगों की हुई मौत

कराची: बड़ी खबर पाकिस्तान से सामने आ रही है। पाकिस्तान पहले ही आर्थिक बेहाली से बेहाल है। अब पाकिस्तान के कराची में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। दरअसल में आटा लेने के दोरान यह भगदड़ मची है।

यहां का है मामला

घटना एक फैक्ट्री के परिसर में हुई। यहां गरीबों के लिए रमजान के दौरान खाने का सामान और दूसरी चीजें बांटी जा रहीं थीं। मारे गए लोगों में 8 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन भगदड़ मचते ही भाग गई।

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले एक हफ्ते में सरकार द्वारा बांटे जा रहे मुफ्त आटे को लेने के लिए भी भगदड़ की कुछ घटनाएं हुईं। इनमें भी 12 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें भी तीन महिलाएं शामिल थीं।

फ्री राशन लेने पहुंचे थे लोग

फ्री राशन लेने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुट गए थे। बांटे जाना वाला सामान कम था और भीड़ बहुत ज्यादा हो चुकी थी। इसलिए लोग जल्दी से जल्दी सामान लेना चाहते थे। इसी जद्दोजहद के दौरान भगदड़ मच गई। धक्कामुक्की के दौरान एक बिजली का तार टूटकर लोगों पर गिर गया। कुछ लोगों की करंट लगने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *