#NavjotSinghSidhu आज रिहा हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

पटियाला: टियाला की केंद्रीय जेल में करीब 10 महीने बिताने के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के शनिवार को रिहाई की संभावना है। यह जानकारी सिद्धू के परिवारवालों और वकील ने शुक्रवार को दी। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सिद्धू (59) को रिहा किया जा रहा है। सिद्धू की रिहाई से कांग्रेस की पंजाब इकाई में फिर से हलचल बढ़ सकती है जिसे आम आदमी पार्टी (आप) ने फरवरी 2022 के विधानसभा चुनावों में हरा दिया था।

1988 के मामले में हुई थी सजा

1988 के रोड रेज मामले में सिद्धू को सजा सुनाई गई थी। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख ने पटियाला की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था जिसके बाद उन्हें पिछले साल 20 मई को जेल भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।

यह बोले सिद्धू के वकील

सिद्धू के वकील एच पी एस वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि नवजोत सिद्धू के परिवार को पटियाला जेल से उनकी रिहाई के संबंध में अधिकारियों से सूचना मिली है। कांग्रेस नेता के बेटे करण सिद्धू ने कहा कि उनके पिता की रिहाई के संबंध में संबंधित अधिकारियों से सूचना मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *